रायपुर। दुर्ग। राष्ट्रीय स्तर पर कला साहित्य,संस्कृति एवं सामाजिक समरसता,साहित्य सृजन,प्रतिभा सम्मान के लिये प्रतिबद्ध संस्था समता साहित्य अकादमी, भारत ने छत्तीसगढ़ राज्य में संस्था का विस्तार करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृति कर्मी, संपादक ,डॉ.डी.पी.देशमुख को दुर्ग जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.डी.एस.टांडेकर जी के निर्देशानुसार छ ग राज्य के अध्यक्ष डॉ.सुरेश ठाकुर व डॉ. शरद चोपकर द्वारा प्रदान किया गया।तत्सम्बन्ध में इसकी विधिवत सूचना जिला के कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक व जिला जनसंपर्क विभाग को दी गई है। समिति के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष डॉ.देशमुख ने इन विधाओं से जुड़े जिले की कार्यकारिणी का विधिवत गठन एवं विस्तार कर प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्षम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
पदाधिकारियों में डॉ.सुरेश तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष द्वय डॉ.कृष्ण कुमार पाटिल व विजेंद्र वर्मा,महासचिव डॉ.गिरधर चंद्रा,सचिव संगीता वर्मा,सह सचिव नीता देशमुख व सी आर ठाकुर,संगठन सचिव डॉ.कल्याण सिंह साहू शामिल है।









