तर्रा। पाटन। विपिन चंद्राकर युवा सरपंच तर्रा और नवनियुक्त अध्यक्ष, पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। विशेष रूप से जननेता, AICC महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया है। मैं संगठन को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूँगा और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा।









