सांकरा। अम्लेश्वर। युवा सरपंच रवि सिंगौर ने राष्ट्रीय महिला चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को बधाई देकर किया आयुष्मान कार्ड का वितरण और उपस्वास्थ्य केंद्र सांकरा में पहुंचकर महिला चिकित्सकों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण भी करवाया और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर मौजूद रहे: तुलराम सिंगौर पंच, छोटू यादव,कामता सिंगौर,विकास सिंगौरऔर अन्य ग्रामवासी
रवि सिंगौर का संदेश:“महिला चिकित्सकों का योगदान समाज के लिए अमूल्य है। उनके प्रयासों से ही हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है।” इस आयोजन की खास बातें:महिला चिकित्सकों का सम्मान,बच्चों का टीकाकरण अभियान,आयुष्मान कार्ड वितरण, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का संकल्प।









