सांकरा। अम्लेश्वर। 26 जनवरी को 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर रवि आर. सक्सेना ने उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा मे झंडा फहराया, कार्यक्रम में कुलसचिव यशवंत के. राम, निदेशक अनुसंधान सेवाएँ डॉ जितेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ.मंगल पैकरा, इंजीनियरिंग अनिल श्रीवास्तव जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ अमित दीक्षित अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने किया.कार्यक्रम मे माननीय कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय की अनेक उपलब्धियां एवं शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के बारे मे जानकारी दिये

विश्वविद्यालय के प्रगति मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया जिसमें उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के अधिष्ठाता महोदय डॉ अमित दीक्षित को शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार में बेहतर कार्य के लिये एवं राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिये डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया.
विश्वविद्यालय के विकास मे योगदान देने वाले अधिकारी डॉ सेवन दास खूँटे, डॉ राजेश्वरी साहू, डॉ वेदिका,डॉ.आयुशी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के ‘B’ एवं ‘C’ सर्टिफिकेट वाले स्वयंसेवकों को भी प्रमाण पत्र दिया गया. राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविर मे सहभागिता करने वाले स्वयंसेवक को भी सम्मानित किया गया





