रायपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं समता साहित्य अकादमी के पदाधिकारी, संरक्षक तारा गुरुजी, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग कला प्रकोष्ठ, समता साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, सलाहकार मुन्ना ठाकुर के द्वारा रायपुर जिले में हो रहे मानस गान एवं जस झांकी प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्राम कन्हेरा के कार्यक्रम में शामिल हुए, कन्हेरा में सभी का नौका विहार और श्री फल साल से सम्मानित किया गया। जस झांकी प्रतियोगिता हो रहे सोनडोंगरी, टाटीबंध, सरोना और रायपुरा पहुंचे।
टाटीबंध आयोजनकर्ता के द्वारा सभी पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ महतारी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार की सदस्यता ग्रहण करने वाले धनंजय सारथी जी को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





