अम्लेश्वर। नगर पालिका अम्लेश्वर अंतर्गत में 26 जनवरी को भव्य मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे लोक अपर्ण (सांस्कृतिक कार्यक्रम) जिला रायपुर छ.ग. की प्रस्तुती की शानदार कार्यक्रम का आगाज होगा। इसकी जानकारी सतनामी समाज के प्रदेश महासचिव अहेंद्र चेलक ने दी।
सतनामी समाज के प्रदेश महासचिव अहेंद्र चेलक ने बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी हमारे ग्राम भोथली नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के पावन उपलक्ष में भव्य मड़ई मेला एवं मिलन समारोह का कार्यक्रम दिनांक 26/01/2026 दिन सोमवार को रखा गया है। जिसमे आप सम्मिलित होकर कार्यक्रम आनंद ले। कार्यक्रम में पार्षद, हेमलाल साहू, वार्ड क्रमांक – 17, पार्षद सेवती टिकम निषाद वार्ड क्रमांक- 13 उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में
समस्त नगरवासी भोथली का सहयोग रहेगा।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





