रायपुर। भुनेश्वर। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में एक गरिमामय कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेश ठाकुर को समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समता साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्री डी एस तांडेकर द्वारा भुवनेश्वर में दिनांक 27/12/2025 को छत्तीसगढ़ भजन जस जगराता सूफ़ी गायक डॉ सुरेश ठाकुर को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रसिद्धि से प्रभावित होकर उन्हें समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सर्व सहमति से चुनकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भजन सम्राट डॉक्टर सुरेश ठाकुर का सम्मान किया गया डॉक्टर सुरेश ठाकुर ने कहा कि क्षमता सहित अकादमी को ऊंचाइयों पर पहुंचने का उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा उन्होंने अध्यक्ष पद से नवाजे जाने पर क्षमता साहित्य मंडल का आभार व्यक्त किया है।
भजन सम्राट डॉक्टर सुरेश ठाकुर का रायपुर आवागमन पर उ नके समस्त चाहने वालों ने रेलवे स्टेशन में गाजे बाजे और फूल माला,पटाखों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
डॉक्टर सुरेश ठाकुर ने बताया कि 18वां राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन-2025 में मुख्य अतिथि- श्री बिकाशा देबबर्मा, माननीय मंत्री, त्रिपुरा सरकार, सम्मेलन के अध्यक्ष – श्री भजमन बेहरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, वक्ता- डॉ. जनक सिंह मीणा, अध्यक्ष, न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सोसाइटी ऑफ आइडियाज, नई दिल्ली, सम्मानित अतिथि श्री पिनाकी दास चौधरी विधायक- त्रिपुरा, श्रीमती कल्याणी साहा रॉय विधायक- त्रिपुरा और स्वागत अध्यक्ष डॉ. डी. एस. तांडेकर, समता साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मेलन में 10 राज्यों ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 25 पुरस्कार विजेताओं को और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 15 पुरस्कार विजेताओं को दिए गए। यह समारोह 27 दिसंबर 2025 को भारतीय विद्या भवन, भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया गया था।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author






