अम्लेश्वर। मितानिन दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक एक के पार्षद डॉ आलोक पाल के द्वारा वार्ड क्रमांक एक के मितानिन बहनों चंद्रकला एवं द्रौपदी साहू जी का सम्मान किया गया। पार्षद आलोक पाल ने कहा कि ये स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी होती हैं और समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं की जानकारी देती हैं। वे स्वास्थ्य कार्यक्रमों, जैसे कि टीकाकरण और गर्भावस्था की देखरेख में मदद करती हैं।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









