अम्लेश्वर। जामगांव एम में छत्तीसगढ़ निर्माण की रजत जयंती वर्ष के तत्वावधान में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की थीम पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में महिला सम्मेलन की आयोजन स्वास्थ्य विभाग झीट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जहां बड़ी संख्या महिलाओं की उपस्थिति रही। जहां महिलाए , बुजुर्ग महिलाएं , किशोरी बालिकाएं स्वास्थ्य जांच डां अनुराग सोनकर निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग झीट की टीम द्वारा बीपी शुगर एवं हिमोग्लोबिन की जांच , टीबी , कैंसर स्क्रीनिंग की गई साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बी एल वर्मा बी ई टी ओ द्वारा किया गया। जे आर मार्कंडेय सुपरवाइजर ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की महत्ता के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधु देवांगन सुपरवाइजर, दुर्गा चंद्राकर बी सी , संजय मिश्रा सुपरवाइजर, प्रेमराज कुमारी सुपरवाइजर, कपीश भोसले, पुरन दीवान आर एच ओ एवं ममता यादव, निकिता देवांगन सी एच ओ एवं मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तुलसी सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव एम, एवं उर्मिला मार्कंडेय वार्ड भी उपस्थित रहे।









