पाटन। महुदा। अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ में पोला तिहार ग्राम महुदा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बरसते पानी में हर वर्ष की तरह महुदा के गांव के नागरिकों ने परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी क्रिकेट संघ महुदा द्वारा बैल दौड़, बैल सजावट प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम पूजा पाठ के बाद कार्यक्रम की शुरुवात हुई जिसमे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। उत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें पुरुष वर्ग में बैल दौड़, बैल सजावट, मटकी फोड़ और खुर्सी दौड़ वहीं महिला वर्ग के लिए मटकी फोड़, खुर्सी दौड़, आलू दौड़, फुग्गा दौड़, फुग्गा फोड़ और रस्सी खींच जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किया गया।
जनपद सदस्य दामिनी राकेश ने कहा कि फसलों के बढ़ने की खुशी में किसानों द्वारा बैलों की पूजन कर कृतज्ञता दर्शाने के लिए भी यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं छत्तीसगढी पकवान बनाने में लग जाती है। किसान अपने गौमाता व बैलों को नहलाते धोते हैं। उनके सींग व खूर में पेंट या पॉलिश लगाकर कई प्रकार से सजाते हैं। गले में घुंघरू, घंटी या कौड़ी से बने आभूषण पहनाते हैं। तथा पूजा कर आरती उतारते हैं। बैल के पैरों में चक्के लगाकर सुसज्जित कर उस के द्वारा खेती के कार्य समझाने का प्रयास किया जाता है।
मुख्य अतिथि दामिनी राकेश साहु ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आयोजन के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहू, ग्राम पंचायत महुदा की सरपंच रेणुका गजेन्द्र, ग्राम प्रमुख जीधन साहु, सियाराम साहु, तुला राम पटेल, दयालु सिन्हा, संजू साहु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। गांव के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author


 
 
 
 
 




