अम्लेश्वर। अम्लेश्वर नगर पालिका अंतर्गत खुड़मुड़ा प्रस्तावित शराब भट्टी के विरोध में धरना प्रदर्शन कुछ दिनों के लिए स्थागित रखा गया है। अम्लेश्वर के खुड़मुड़ा में नगर विकास समिति खुडमुड़ा एवं वार्ड क्रमांक 4 ,5 ,6, 7 के अध्यक्ष रामकुमार सोनकर, उपाध्यक्ष राधेश्याम जोशी, चिंतामणि सोनकर के संयुक्त नेतृत्व में प्रस्तावित शराब भट्टी नहीं खोली जाए का पत्र शासन से प्रदाय की जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया था, जो लगातार जारी रहा।
इस संबंध में आज अध्यक्ष राम कुमार सोनकर, उपाध्यक्ष चिंतामणि सोनकर, राधेश्याम जोशी के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई थी। नगर विकास समिति ने विभिन्न चर्चा के बाद निर्णय लिया कि विगत कुछ दिनों के लिए जारी धरना प्रदर्शन को स्थगित किया जाता है।
नगर विकास समिति ने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष रामकुमार सोनकर, उपाध्यक्ष राधेश्याम जोशी, चिंतामणि सोनकर, वार्ड पार्षद 04 भेज लाल सोनकर, 05 दीपक घिघोड़े 06, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, 07 खूबी राज सोनकर सहित ग्रामीण, गण मान्य नागरिक, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सोनकर,पूरन साहू, ओमप्रकाश साहू द्वारा धरना प्रदर्शन को कुछ दिनो के लिए स्थगित करना बताया गया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









