अम्लेश्वर। अम्लेश्वर भाजपा मंडल ने विभाजन दिवस को याद करते हुए आज पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में विभाजन विभत्स दिवस के तहत मौन रैली तिरंगा चौक अमलेश्वर से निकली गई, जो अटल व्यावसायिक परिसर थाना के सामने जाकर संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 01 पार्षद आलोक पाल, संगठन महामंत्री भाजपा कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, संगठन मंत्री धर्मेंद्र सोनकर, नारायण यादव, देव पाटकर भाजयुमो अध्यक्ष मोहन साहू, मीडिया प्रभारी मनोहर साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धिवर, शिवा साहू , पार्षद सोहन निषाद, सुमित टिकरिया, उज्जवल वर्मा, देवा ठाकुर खुबी राज सोनकर सहित भारी की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









