अम्लेश्वर। अमले्श्वर व डीह,खुड़मुड़ा एवं भोथली, मगरघटा के संयुक्त तत्वावधान में अमलेश्वर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना जागृत की गई। शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा घर घर तिरंगा लगाने हेतु गगन चुंभी नारों के साथ आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, तिरंगा यात्रा प्रभारी एवं पार्षद डा. आलोक पाल, सह प्रभारी सोनु दुर्गेश साहू, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, पार्षद यामिनी यादव, सोहनलाल निषाद, रामेश्वरी ठाकुर, राजु सोनकर,खुबराज सोनकर, शिवकुमार साहू, सुखदेव साहू, धर्मेंद्र सोनकर, पुरन साहू, सुनील शर्मा, रामाधार साहू कमलेश साहू, सुनिता साहू, वर्षा कश्यप, मिनाक्षी शर्मा, मृत्युंजय देवांगन, टिकम यादव, रामेन्द्र द्विवेदी, देव पाटकर, ऋषि निषाद, अजित ठाकुर, गजेन्द्र यादव एवं नगरवासियों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा के बाद अटल चौक में अंखड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में भारत माता की आरती करने के पश्चात सम्पन्न हुआ।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









