पाटन। औंधी। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदानों को याद करते हुए आज ग्राम औंधी ,जमगांव, उफरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
दुर्ग जिला पंचायत की सभापति नीलम राजेश चंद्राकर ने बताया कि पाटन ब्लॉक कई गांव में आज तिरंगा यात्रा की धूम रही तिरंगा यात्रा अनेक गांवों में निकल गई और गांव के विभिन्न चौक,चौराहों, स्कूलों से भारत माता की जय घोष के नारे लगाते हुए सैकड़ो की संख्या में लोगों के हाथों में सम्मानपूर्वक तिरंगा झंडा लहरा रहा था और तिरंगा झंडा के प्रति उनका प्यार दिख रहा था।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









