अमलेश्वर। रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर स्थानीय महिला मोर्चा ने अमलेश्वर थाना पहुंचकर स्टाफ के समस्त कर्मचारी की कलाइयों को प्यार और स्नेह के प्रतीक राखी के बंधन से सजाया। इस दौरान अमलेश्वर थाना में हंसी-खुशी और उल्लास पूर्वक वातावरण रहा।
कैलाश यादव भाजपा महामंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर महिला मोर्चा और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित अमलेश्वर थाना में समस्त स्टाफ की कलाइयों पर प्यार और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन बांधा गया।
खुशी के इस पल पर एसडीओपी अनूप लकड़ा और थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने कहा कि रिश्ता चाहे कितना भी लड़ाकू क्यों न हो, राखी के धागे में हमेशा प्यार बंधा होता है। भाई की कलाई पर बंधती राखी महज एक डोर नहीं है, बल्कि बहन का अपने भाई के लिए निस्वार्थ प्रेम, विश्वास और समर्पण का बंधन है।
इस पावन अवसर पर हर्षा लोकमणि चंद्राकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष पाटन, गायत्री साहु उपाध्यक्ष भा ज पा मंडल, ललिता कुमार साहु पार्षद ,लक्ष्मी देवांगन महामंत्री महिला मोर्चा, भारती यादव, वर्षा कश्यप, सुनीता साहु,मोना साहु,रेवती सोनकर,लोकमणि चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर,कैलाश यादव महामंत्री अमलेश्वर मंडल, सांसद प्रतिनिधि फ़ेरहा राम धीवर, धर्मेंद्र सोनकर,रामाधार साहु,शिवकुमार साहु, सुखदेव साहु,कमलेश साहु,गिरधर साहु,सुनील शर्मा,कुमार साहु मनोहर साहु,मिथलेश देवांगन उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









