अम्लेश्वर। पाटन। सांसद विजय बघेल 3 अगस्त को क्षेत्र की जनता को अनेक विकास कार्य की सौगात देंगे। विभिन्न ग्राम पंचायत में वह भूमि पूजन करेंगे। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता साथ में रहेंगे।

अमलेश्वर भाजपा के महामंत्री कैलाश यादव ने बताया कि क्षेत्र के सांसद विजय बघेल रविवार 3 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। कैलाश यादव ने आगे बताया कि सांसद विजय बघेल विकास कार्यों में विश्वास रखते हैं यह बात उन्होंने विगत दिनो अमलेश्वर पालिका में कहा कि क्षेत्र का विकास होना चाहिए और हम सबको मिलकर क्षेत्र का विकास करना है।जनमानस की समस्याओं को तुरंत निराकरण करना ही हमारा कर्तव्य है। और मूलभूत सुविधाओं के लिए ही आम जनता हमें यहां चुनकर भेजती है जिसे हमें जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करना है।
कैलाश यादव अमलेश्वर मंडल भाजपा के महामंत्री ने आगे बताया कि सांसद विजय बघेल अमलेश्वर मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास इस उद्देश्य को लेकर प्रदेश की भा ज पा सरकार गांव गरीब और किसानों पर फोकस करते हुए प्रगति पथ आगे बढ़ रही है। सांसद विजय बघेल के प्रयास से पाटन विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में विकास की नई तस्वीर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि रविवार 3 अगस्त को अमलेश्वर मंडल के ग्राम पंचायत झीट से दोपहर 2 बजे विकास कार्यों का भूमिपूजन की शुरुवात पश्चात ग्राम पंचायत सांकरा,ग्राम पंचायत अमलीडीह एवं ग्राम पंचायत पहन्दा (अ) में सांसद के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन संपन्न होगा।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर,पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,वरिष्ठ नेता लोकमणि चंद्राकर सहित क्षेत्र के सरपंच गण,जनपद सदस्यगण जनप्रतिनिधिगण सहित भा ज पा के नेतागण एवं कार्यकतागण उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संयुक्त रूप से मंडल महामंत्री कैलाश यादव एवं धर्मेंद्र कौशिक ने मीडिया को शेयर करते हुए मंडल के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
About The Author






