अमलेश्वर। आए दिन अवैध कब्जा की शिकायत मिलने पर आज अमलेश्वर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 के शीतलापारा में रहने वाले निवासियों के मकान की माप जो की गई। घास भूमि में बनी मकान का पंचनामा बनाया गया है।
अमलेश्वर पालिका बनने से पहले शीतला पारा में इंदिरा आवास बनाया गया था इसके बाद बचे हुए जगह पर कुछ
नागरिकों ने कब्जा कर अपना मकान बना लिया, जिसे आज स्थानीय पटवारी ने अवैध कब्जा की शिकायत मिलने पर पड़ताल की और अपनी टीम के साथ इनका नाप जो किया।
पार्षद डॉक्टर आलोक पाल वार्ड क्रमांक 1 ने बताया कि पूरे अमलेश्वर के अनेक क्षेत्रों में अवैध कब्जाधारियों की शिकायत लगातार मिल रही है इसी संदर्भ में आज शीतला पारा में कई स्थानों पर अवैध कब्जा हो रहा है शिकायत उपरांत आज इसे संज्ञान में लेते हुए अमलेश्वर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय पटवारी के साथ मिलकर शीतला पारा में पड़ताल की गई।
पार्षद आलोक पाल ने बताया कि अम्लेश्वर में अनेक स्थान है जहां अवैध कब्जे की शिकायत है समय समय पर इन स्थानों पर कार्यवाही की जाएगी और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।









