काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। पालिका ने 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत अधो संरचना मद से पाइप लाइन का कार्य आज वार्ड 3 और 10 में प्रारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद और वार्डवासी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अम्लेश्वर में विभिन्न विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड 3 और 10 में आज पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। 15 वे वित्त आयोग के मद से 29 लाख 30 हजार रुपए का पेयजल पाइप लाइन कार्य का विस्तार दोनो वार्ड में होना है। पेयजल समस्या का देखते हुए और स्थानीय नागरिकों की मांग पर कार्य प्रारम्भ किया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड वासी के अलावा वार्ड के पार्षद राजू सोनकर, रामेश्वरी ठाकुर,भेज लाल सोनकर सहित वार्ड के नगरीकगण उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









