काला सच न्यूज़, पाटन। महुदा। अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता के अंतर्गत ग्राम महुदा में 13 जुलाई रविवार को राज्य स्तरीय अस्मिता खेलों इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बालिका,महिला का यह आयोजन माध्यमिक शाला प्रांगण में रखा गया है। जिसमे राज्य भर के खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। जिसके आयोजक है जय मारुति व्यायाम शाला महुदा,छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे से होगी। यह कार्यक्रम काफी वृहद होगा जिसमें आसपास के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। राज्य भर से आए बालिका और महिला खिलाड़ियों द्वारा अपने करतब दिखाएंगे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









