नई दिल्ली :- आज के समय में सोने का भाव इतना बढ़ गया है कि एक छोटी सी बाली खरीदने पर भी हमें कई बार सोचना पड़ रहा है। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों के लिए भी सोने की चेन नहीं खरीद पा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना नहीं बल्कि चांदी की चेन बच्चों को पहनाना अति उत्तम माना गया है। इसके ज्योतिषी लाभ इतने अत्यंत शुभ हैं कि आप जानकर दंग रह जाएंगे। ऐसे में आप अपने छोटे बच्चों को चांदी की चेन पहना सकते हैं, इससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। आइए विस्तार से जानते हैं बच्चों को चांदी की चेन पहनाने के विशेष लाभ…
चांदी का संबंध चंद्रमा ग्रह से :-

माना जाता है की चांदी चंद्रमा से जुड़ी होती है, जो मन, भावनाओं और शांति का प्रतिनिधित्व करती है। इसे हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है जिसे छोटे बच्चों को पहनाने से विशेष लाभ होता है। चांदी मन को शांत करता है और बच्चों के विकास के लिए भी बहुत अच्छा होता है। बता दें कि चंद्रमा को मानसिक स्थिति, सुंदरता, शीतलता और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में चांदी पहनने से इन सभी का प्रभाव बच्चों के जीवन पर भी देखने को मिलता है।
बच्चों को क्यों पहनाएं चांदी की चेन…?
ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि 14 वर्ष की उम्र तक बच्चों पर सभी ग्रहों से ज्यादा चंद्रमा का प्रभाव होता है। ज्योतिष के अनुसार, 14 साल तक बच्चों की कुंडली अजन्मी होती है, क्योंकि उनके जीवन पर केवल एक ग्रह चंद्रमा का प्रभाव रहता है और इसका संबंध चांदी से होता है। यही कारण है कि 14 साल तक के बच्चों को सोने की बजाए चांदी की चेन पहनाना सबसे उत्तम और फलदायी होता है। ऐसा करने से आपको उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
बच्चों को चांदी की चेन पहनाने के लाभ :-
चांदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती है और इसे पहनने से बच्चों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। अगर आप अपने बच्चों को 14 साल की उम्र तक चांदी की चेन पहनाकर रखते हैं, तो इससे उनके जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है। साथ ही, बच्चों का स्वास्थ्य भी इससे अच्छा बना रहता है। मान्यता है कि अगर बच्चे गले में हमेशा चांदी की चेन पहनकर रखते हैं, तो इससे उनके मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है और एकाग्रता भी बढ़ती है। ऐसे में अपने 14 साल तक के बच्चों को चांदी की चेन जरूर पहनानी चाहिए।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author


 
 
 
 
 




