इस महीने में कुछ राशियों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं तो कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए ये समय कैसा रहने वाला है।
मेष राशि मासिक राशिफल :-
मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का समय ग्रहों कि चाल से प्रभावित रहेगा। शुरुआती समय में काम को लेकर कशमकश का दौर देखा जाएगा। आपके लिए नए अवसरों की स्थिति भी रहने वाली है। इस महीने आप अपने काम में एक्टिव रहने के लिए हर संभव कोशिशें भी करेंगे। कुछ घर के रख रखाव को लेकर ज्यादा सक्रिय भी दिखाई देंगे। माह के मध्य भाग में तेजी बनी रहने वाली है। ऑफिस या व्यवसाय में जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसमें आप अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। धनार्जन कि स्थिति अच्छी रहेगी रुके हुए या धन की कमी के कारण अटके काम अब पूरे होने की उम्मीद है और आपके प्रयासों को लोग सराहेंगे। रिश्तों में माहौल हल्का फुल्का और सहज रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ बातचीत में कुछ अच्छे पलों के साथ साथ समझदारी की झलक देखने को मिलेगी। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है और आप अपने आस-पास के लोगों के साथ रिश्तों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
उपाय – इस माह मेष राशि के जातकों को अपने राशि स्वामी की स्थिति को करना होगा मजबूत इसके लिए मंगल स्त्रोत का पाठ करें नियमित रुप से करें।
वृषभ राशि मासिक राशिफल :-
वृष राशि के लिए दिसंबर महीने में गति और बदलाव का माहौल रहेगा। आपके राशि स्वामी इस समय मंगल सूर्य हैं जिसके कारण कुछ अधूरी बातें बनेंगी। कामकाज के मामले में आपके प्रयासों का फायदा मिलेगा और सहकर्मी या वरिष्ठ आपकी सूझबूझ की तारीफ करेंगे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। इस महीने आपके आसपास का माहौल खुशमिजाज रहेगा। घर और दोस्तों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और साझा समय आपको अच्छा महसूस कराएगा। कुछ मामलों में पुराने मुद्दे हल हो सकते हैं और आप खुद को मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। पैसों के मामले में खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अनावश्यक खर्च से बचें और पैसों को सुरक्षित रखने की योजना बनाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से हल्का व्यायाम और नियमित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी।
उपाय – दुर्गा जी को हरा वस्त्र अर्पित करें और रामचरितमानस का पाठ करें।
मिथुन राशि मासिक राशिफल :-
मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर माह का समय कुछ बेहतर और अनुकूल संभावनाएं लेकर आ सकता है। इस माह में आप कुछ अलग करने के मूड में भी होंगे। आपके काम में तेजी आएगी और आप अपने विचारों को प्रभावी ढंग से लागू कर पाएंगे। पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। रिश्तों में माहौल खुला और सहज रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ हल्की बातचीत, हंसी-मजाक और समय बिताने से आप अच्छा महसूस करेंगे। किसी पुराने मतभेद का समाधान भी संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों के मामलों में समझदारी और योजना आपके काम आएगी। स्वास्थ्य में हल्की थकान या मानसिक दबाव आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी और आराम जरूरी है। ध्यान, हल्का व्यायाम और प्राकृतिक चीजों पर ध्यान देने से ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय – नियमित रुप से तुलसी को जल देंने के साथ साथ इस माह श्री विष्णु भगवान का पूजन करने से मिलेंगे शुभ फल।
कर्क राशि मासिक राशिफल :-
कर्क राशि वालों के लिए इस माह की शुरुआत में जोश के साथ काम करने और अपने आस पास कि चीजों को बदलने का मूड भी रहेगा। इस महीने आप अपने काम में पहले से ज्यादा प्रभावी और समझदार रहेंगे। पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं और आपकी मेहनत का फल धीरे-धीरे सामने आएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मौसम या थकान की वजह से हल्की तकलीफ हो सकती है। सोशल सर्क के माहौल गर्मजोशी रहे सकती है। फैमली के साथ घूमने फिरने या मस्ती और अपनापन महसूस होगा। किसी पुराने मामले में अब आगे बढ़ने के लिए अवसर होंगे कुछ उलझनों को सुलझाने में भी आगे रह सकते हैं जिससे मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच समझकर कदम उठाना जरूरी है। अचानक खर्च से बचें इस समय ज्यादा चीजों के खर्च से अधिक सेविंग का ध्यान रखें।
उपाय – भगवान कृष्ण को फूल अर्पित किया करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि मासिक राशिफल :-
सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर माह राशि स्वामी की स्थिति के प्रभाव से कुछ जोश को बनाए रखने में मदद करेगा। इस समय घर परिवार में आप काफी संजीदा रहेंगे अपनों के जीवन स्तर को अच्छा बनाने की कोशिश भी करेंगे। नौकरी या बिजनेस जैसे कार्यक्षेत्र में आप पहले से ज्यादा सक्रिय और प्रेरित दिखाई देंगे। आपकी मेहनत की सराहना होगी और कुछ पुराने मामले समाधान की ओर बढ़ सकते हैं। आप खुद को सहज और मिलनसार पाएंगे। परिवार और मित्रों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक संतोष देगा। किसी पुराने विवाद का हल निकलने से माहौल आरामदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें और जरूरी इन्वेस्टमेंट के अवसरों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य रहे हेल्दी डाइट बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
उपाय – श्री विष्णु जी को पीला वस्त्र अर्पित करें और बजरंग बाण का पाठ करने से व्यवधान परेशान नहीं करेंगे।
कन्या राशि मासिक राशिफल :-
कन्या राशि के लिए दिसंबर माह की स्थिति कुछ मिले-जुले अवसर देने वाला है। आप अपने घरेलू जीवन को लेकर होंगे काफी विचारशील सोच-समझकर कदम उठाने का समय रहेगा। करियर और कार्यक्षेत्र में आप अपनी सूझबूझ से महत्वपूर्ण काम निपटा पाएंगे। पुराने प्रयास अब परिणाम देने लगेंगे और आपकी मेहनत को लोग पहचानेंगे। रिश्तों में माहौल खुला और सहज रहेगा। घर पर अपनों के साथ किसी पुराने मतभेद का समाधान संभव है और मन हल्का महसूस होगा। आर्थिक स्थिति बैलंस में रहेगी बस खर्च पर ध्यान रखने और योजनाबद्ध तरीके से निवेश करने करते हुए आगे बढ़ना अनुकूल होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर कुछ बातों के चलते मानसिक थकान से बचने के लिए ध्यान या हल्का व्यायाम जरूरी है।
उपाय – इस माह लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
तुला राशि मासिक राशिफल :-
दिसंबर माह का समय तुला राशि वालों के लिए नए अनुभव और रोमांच लेकर आएगा। आपके राशि स्वामी शुक्र की स्थिति इस बार उन ग्रहों के साथ होगी जो आपके भीतर उत्सुकता को बढ़ाने वाले होंगे। इस महीने आपके सोचने-समझने के तरीके में बदलाव आएगा और आप छोटी छोटी बातों पर भी सहजता से निर्णय लेने लगेंगे। कामकाज में कुछ अप्रत्याशित अवसर सामने आएंगे, जिन्हें पकड़कर आप अपने पेशेवर मोर्चे को मजबूत कर पाएंगे। आप अपने प्रियजनों के साथ छोटे छोटे पल बेशकीमती बनाएंगे। पुराने मतभेद या खट्टे अनुभव पीछे छूट सकते हैं, और बातचीत के दौरान हंसी मस्ती का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर या किसी सामाजिक गतिविधि में जुड़ाव आपको मानसिक ताजगी देगा। पैसों के मामलों में थोड़ी सजगता की जरूरत है।
उपाय – शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल :-
वृश्चिक राशि वालों के लिए नए मौके और चुनौतियों से भरा रहेगा। आपके राशि स्वामी की कंडीशन आपको मिलेजुले असर देने वाली है। मंगल का बुध सूर्य शुक्र के साथ संबंध होने से जीवन के कई पक्ष एक साथ प्रभावित होने वाले हैं। इस महीने आप अपने काम में ज्यादा सक्रिय और निपुण महसूस करेंगे। पुराने कुछ कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं और आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा। घर के माहौल से मन हल्का फुल्का और सहज रहेगा। परिवार और दोस्तों के बीच बातचीत में अपनापन देखने को मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से चहल पहल भी बनी रहेगी। अपने बड़ों की ओर से मिलने वाले सहयोग से मन में राहत और संतोष मिलेगा। अचानक खर्च से बचें और छोटी बचत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस काम या जिम्मेदारियों की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है।
उपाय – भगवान शिव को दूध या जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करें।
धनु राशि मासिक राशिफल :-
दिसंबर का समय धनु राशि वालों के लिए उत्साह से भरा रहेगा। राशि स्वामी की स्थिति मिथुन में रहेगी जिसके चलते आप रहेंगे नए विचारों एवं बातचीत से प्रभावित होंगे। यह महीना आपके विचारों को नई दिशा देने और योजनाओं को आकार देने का अवसर लाएगा। रिश्तों में माहौल दोस्ताना और खुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ नए अवसर या कामकाज की रिस्पांसिबिलिटी सामने आ सकती हैं, जिन्हें संभालकर आप अपनी क्षमता साबित कर पाएंगे। दोस्तों के साथ बिताए छोटे पल आपको प्रसन्नता और संतोष देंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बड़े खर्च या जल्दी में किए गए निवेश से बचें। नियमित बजट से धन की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा व्यायाम और आरामदायक दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी।
उपाय – भगवान विष्णु को गुड़ या हलवा अर्पित करें, साथ ही ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें।
मकर राशि मासिक राशिफल :-
मकर राशि वालों के लिए नई सोच और मौके लेकर आएगा। रिश्तों में माहौल गर्मजोशी और सरलता से भरा रहेगा। घर के छोटे-बड़े मामलों में आप चतुराई से हल निकाल पाएंगे। यह महीना आपके लिए बदलाव का समय रहेगा, खासकर कामकाज की योजनाओं में। नौकरी या व्यापार में कुछ मौके मिल सकते हैं, जो आपकी मेहनत को नए स्तर पर ले जाएंगे। पुराने प्रोजेक्ट की बाधाएं अब कम होंगी और आपके प्रयास धीरे-धीरे रंग लेंगे। पैसों के मामले में समझदारी दिखाने की जरूरत है। अचानक कोई बड़ा खर्च या निवेश सोच-समझकर ही करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय ठीक रहेगा, लेकिन लंबे समय तक काम या जिम्मेदारियों में उलझने से हल्की थकान महसूस हो सकती है।
उपाय – गाय के दूध में हल्दी मिलाकर किसी जरूरतमंद को दान करें और ॐ नमः शिवाय का उच्चारण करें।
कुंभ राशि मासिक राशिफल :-
कुंभ राशि वालों के लिए गति और नए अवसरों का महीना रहेगा। इस समय आप अपने विचारों और योजनाओं को सही दिशा देने में सक्षम होंगे। कामकाज में कुछ अप्रत्याशित बदलाव या नए मौके सामने आएंगे, जो आपकी क्षमता को साबित करने का अवसर देंगे। पुराने प्रोजेक्ट या लंबित काम अब धीरे-धीरे हल होने लगेंगे। रिश्तों में माहौल हल्का फुल्का रहेगा, बातचीत में हंसी और अपनापन देखने को मिलेगा। किसी पुराने मतभेद या खटास का समाधान संभव है और मन को सहजता का अनुभव होगा। इस महीने आप अपने आसपास के लोगों के साथ अधिक खुलकर समय बिताने की कोशिश करेंगे। आर्थिक दृष्टि से सोच-समझकर खर्च करना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा घर के काम की भाग-दौड़ और मानसिक व्यस्तता से हल्की थकान हो सकती है।
उपाय – ॐ गण गणपतये नमः मंत्र का जप करें।
मीन राशि मासिक राशिफल :-
दिसंबर का समय मीन राशि वालों के लिए इमोशनल और प्रैक्टिकल दोनों ही दृष्टियों से खास रहेगा। इस महीने आपकी रचनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और आप नए विचारों को व्यवहार में उतारने में सक्षम होंगे। कामकाज में कुछ अप्रत्याशित मौके मिल सकते हैं, जो आपकी मेहनत और सूझबूझ को सराहेंगे। पुराने अधूरे प्रोजेक्ट या लंबित जिम्मेदारियां अब धीरे धीरे पूरा होने लगेंगी। रिश्तों में माहौल गर्म और सकारात्मक रहेगा। परिवार के साथ घूमने का मौका बनेगा। सोशल संपर्क में आसपास के लोगों के साथ अधिक सहजता से जुड़ पाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में छोटे छोटे सुख और ध्यान देने वाले लम्हे आपकी भावनाओं को मजबूत बनाएंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी लेकिन बड़े खर्च या जल्दबाजी में किए गए निवेश से बचें। मौसम परिवर्तन के कारण आपको आराम की आवश्यकता हो सकती है।
उपाय – गुरुवार को हनुमान जी को गुड़ अर्पित करें और ॐ हनुमते नमः मंत्र का जप करें।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author






