काला सच न्यूज़, पाटन। छाटा। ग्राम पंचायत छाटा में छत्तीसगढ़ सरकार के संचालनालय आयुष विभाग द्वारा ग्राम छाटा, पाटन में एक दिवसीय नि: शुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से वातरोग, चर्म रोग, स्त्रीरोग, उपर रोग, सर्दी, खांसी, बुखार जैसी संबंधी बीमारियों का नि: शुल्क उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही नेत्र जांच एवं रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 458 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। निशुल्क उपचार के दौरान मरीज को विभिन्न बीमारियों से किस प्रकार बचा जाए उसकी रोकथाम किस प्रकार की जाए इसकी भी आयुष संचालनालय द्वारा शिविर में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डूलेश्वर मानकुर, सभापति, जनपद पंचायत पाटन तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश चेलक, सरपंच, ग्राम पंचायत छाटा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









