काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। शासकीय प्राथमिक शाला अमलेश्वर के मगरघटा में आज पालिका प्रशासन ने स्कूल के कंपाउंड में उगे हुए बड़े-बड़े खरपतवार और घास फूस को साफ करने का कार्य किया।
इस दौरान स्कूल के प्रधान पाठक सफाई कार्य पर नजर बनाए हुए थे और उन्होंने जेसीबी चालक को निर्देशित भी किया। अम्लेश्वर पालिका ने जेसीबी के माध्यम से बड़े-बड़े घास फूस, खरपतवार जो शासकीय प्राथमिक शाला में उगे हुए थे। जिसे जेसीबी के माध्यम से हटाया।
विदित हो की शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में बड़े-बड़े घास फूस खरपतवार उगे थे। जिससे निकलने वाले सांप बिच्छू क्लास रूम तक पहुंच जाते थे जिसके कारण बच्चों में दहशत का माहौल था और वह मन लगाकर पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। सफाई कार्य प्रारंभ होने से बच्चों सहित स्कूल का स्टाफ भी राहत की सांस ले रहा है। स्टाफ ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार का सफाई अभियान चलाना बहुत जरूरी है.
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









