दुर्ग :- दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस टीम ने शुक्रवार को बघेरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर (I.U.C.A.W.) ने छात्रों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों को सोशल मीडिया की सावधानियों, महिला अपराध, पोक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड और नशे से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने 112, 9479192099 और 1930 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी साझा करते हुए बच्चों को अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा न करने की हिदायत दी।
👉नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत् दुर्ग पुलिस पहुंची बघेरा स्कूल।
👉अभिव्यक्ति एप का किया गया व्यापक प्रचार प्रसार।
👉छात्राओं को सायबर फ्रॉड ,डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में जागरूक किया गया।
दुर्ग जिले में चलाएं जा रहे अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत… pic.twitter.com/04uDKBRXPo
— Durg Police (@PoliceDurg) June 27, 2025
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author






