काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। अमलेश्वर के डीही में शिव महापुराण की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और आगामी 30 जून से दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित कामता प्रसाद चरण के श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा का अलौकिक वर्णन होगा।
उमेश साहू नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि हर्ष का विषय है की अमलेश्वर के डीही में शिव महापुराण कथा करने प्रसिद्ध पंडित कामता प्रसाद शरण जी आ रहे हैं। उनके श्री मुख से भगवान शिव की महिमा का वर्णन होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश साहू ने आगे बताया कि स्थल में भक्त जनों के बैठने के लिए पंडाल लगभग लग चुका है। अमलेश्वर डीही तथा आसपास से आने वाले भक्तों के लिए बैठने की पूरी व्यवस्था की गई है तथा जो कार्य बचा है उसे त्वरित गति से पूरा किया जा रहा है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









