काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पदों पर शीघ्र स्थापना की मांग की गई है जिससे आने वाले समय में शैक्षणिक कार्य में कोई बाधा ना आए।
एक विज्ञप्ति के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने बताया कि अमलेश्वर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कुल छात्र संख्या 958 है विद्यालय में विगत लंबे समय से विभिन्न पद रिक्त हैं, जिन पर अब तक कोई नियुक्ति नहीं की गई है। इससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रिक्त पदों में सहायक शिक्षक-3 पद,व्याख्याता इतिहास, पाठपाल-1 पद, वाहन सहायक 1 पद, भृत्य-2 पद, चौकीदार- 1 पद आदि है।
इस इस संबंध में पालिका अध्यक्ष ने आगे बताया कि सेजेस अमलेश्वर, नगर पालिका अमलेश्वर के अंतर्गत आने वाला एकमात्र हायर सेकंडरी विद्यालय है, विद्यालय में अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम की कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं 15 कमरों में संचालित हैं, लेकिन विद्यालय की सफाई के लिए सिर्फ 02 सफाई कर्मी हैं। विद्यालय में चपरासी के पद रिक्त हैं। उन्होंने शासन से आग्रह किया है कि रिक्त पदों पर अति शीघ्र भर्ती की जाए ताकि पढ़ाई के संचालन में और उसके गुणवत्ता पर कोई प्रभाव ना पड़े।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









