काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। जमराव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयुष विभाग रायपुर तथा आयुष कार्यालय दुर्ग के निर्देशन में निःशुल्क 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर शासकीय आयुर्वेद औषधालय जमराव द्वारा ग्राम पंचायत जमराव में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ के उपाय सिखाए जाएंगे।
कार्यक्रम 17 जून से 21 जून तक लगातार प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय जमराव में रखा गया है। शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। सभी ग्रामीणजन इस स्वास्थ्य लाभकारी शिविर में अपने परिवार सहित भाग लें एवं इसका पूर्ण लाभ ले।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









