काला सच न्यूज़, Weather Updates :- बंगाल की खाड़ी में इस सप्ताह एक मानसूनी प्रणाली बनने की संभावना है। इसका शुरुआती रूप एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में 10 जून के आसपास दिखाई देगा। इसके बाद इसे मजबूत और संगठित होने में लगभग 48 घंटे का समय लगेगा।
मानसून की दोबारा सक्रियता ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से शुरू होकर महाराष्ट्र तक 12 से 14 जून के बीच पहुंचेगी। मानसून की धाराएं धीरे-धीरे पश्चिमी तट के साथ फिर से सक्रिय होंगी, जिसमें केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा और कोंकण क्षेत्र शामिल हैं। यह वापसी क्रमिक रूप से होगी, लेकिन मजबूत होगी।
मानसून इस बार समय से पहले पहुंचा, लेकिन इसकी प्रगति रुक गई है। 12-14 जून के बीच ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व महाराष्ट्र में फिर से झमाझम बारिश शुरू होगी। केरल, कर्नाटक, गोवा और कोंकण तट पर भी मानसून की वापसी होगी। 24 मई को मुख्य भूमि पर मानसून की दस्तक 2009 के बाद से सबसे जल्दी रही। इसके बाद अगले दो दिनों में मानसून की धाराएं तेजी से आगे बढ़ीं और देश के लगभग 40% हिस्से को कवर कर लिया। लेकिन इसके बाद मानसून की प्रगति लगभग थम सी गई।
देशभर में रोज़ाना की बारिश की मात्रा में भारी गिरावट आई है। हालांकि पूर्वोत्तर भारत में हो रही भारी बारिश के कारण देशभर की औसत वर्षा अभी तक सामान्य बनी हुई है। लेकिन दक्षिण और मध्य भारत, जहां से मानसून आमतौर पर रफ्तार पकड़ता है, वहां पिछले दिनों में बहुत कम बारिश हुई है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









