काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। हफ्ते भर भी नहीं हुए गायब होने लगे गीले सूखे डस्टबिन के डब्बे बामुश्किल हफ्ते भर हुए नगर पालिका अम्लेश्वर के द्वारा लगाए गए सुखा और गीला कचरे का डिब्बा गायब होने लगा है।
तिरंगा चौक के पास लगा हुआ डस्टबिन का डिब्बा बारिश से गिर चुका है वहीं राज्य ग्रामीण बैंक के पास मेन रोड में लगा हुआ गीले सूखे कचरे का डब्बा है जिसमें सिर्फ एंगल ही लटक रहा है डिब्बा गायब है। इसी प्रकार एक दो स्थानों पर सिर्फ एक ही डब्बा है रखरखाव के अभाव में हफ्ते भर में ही यहां हाल है तो आगे क्या होगा।
इधर नगर पालिका अमलेश्वर ने बताया कि नगर के अनेक स्थानों पर 100 से भी अधिक गीले सूखे कचरे का डस्टबिन लगाया गया है। नगर की साफ सफाई और बारिश को देखते हुए अम्लेश्वर नगर पालिका ने यह व्यवस्था की थी लेकिन देखरेख के अभाव में हफ्ते भर के अंदर ही कुछ डस्टबिनों का सिर्फ एंगल, तो कहीं डिब्बा गिरा हुआ, तो कहीं सिर्फ एक डब्बा की नजर आ रहा है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









