
काला सच न्यूज़, रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध स्वर-साधना म्युजिकल ग्रुप ने एक बार फिर साबित किया कि गीत संगीत का जादू क्या होता है। शहर के मायाराम सुरजन हाल में दिनांक 11 मई को ऋषि कपूर को याद करते हुए स्वर-साधना म्युजिकल ग्रुप ने संगीत की महफिल जमाई,आलम यह था कि दर्शकों से हाल पूरा भरा हुआ था।
स्वर-साधना म्युजिकल ग्रुप की डायरेक्टर साधना उपाध्याय ने बताया कि संरक्षक मंजीत सिंग मंच संचालन कर्ता एम के जैन, गायिकायें बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, वर्षा खेर्डेकर,वंदना तिवारी, वर्षा मनहर, पूर्णिमा झा रहीं। इनका बखूबी साथ दिया मेल गायक कलाकारों नें संजय पाण्डेय, विनय पाण्डेय, मनी सिंग, इक़बाल सिंग, वेद प्रकाश अवस्थी, अजय पनिकर, सुनील शुक्ला, नारायण मिरी, नरेश जयसवाल, नीरज पांडेय, पवन मिश्रा, विनोद वाल्मीकि, प्रवीण सामंतराय योगेश भावे, नरेश सारथी नें सुमधुर गीतों से महफिल की शमां को बांधे रखा।
स्वर-साधना म्युजिकल ग्रुप की डायरेक्टर साधना उपाध्याय ने आगे बताया की लगभग 25 गायक कलाकारों नें ऋषी कपूर स्पेशल नाईट में उन पर फिल्माए सुपर हिट्स गानों को स्टेज पर निभाया, जिसमें बबीता मिश्रा एवं मनी सिंग नें अपनीं आवाज़ मिला दो मेरी आवाज़ से थीम सांग गाकर श्रोताओं की वाह-वाही लूटी, वहीं साधना उपाध्याय और वर्षा खेर्डेकर की युगलबंदी बोल बोल क्या नाम है तेरा ऋषि मेरा नाम प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमनें पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मध्य में वार्ड क्रमांक 35 रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सम्बोधित किया। स्वर साधना म्यूजिकल
ग्रुप ने उनकों शाल श्रीफल से सम्मानित किया !
कार्यक्रम 5 बजे गणेश वंदना से शुरु होकर रात्री 11 बजे तक चला। सभी गायक/ गायिकाओं को गिफ्ट एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वर साधना ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती साधना उपाध्याय ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm