काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। रायपुर। अभनपुर जिला लोक संस्कृति सेवा,भजन,फ़ाग एवं जसझाँकी समिति, का गठन्न विगत दिनो किया गया। समिति का कार्यक्रम ग्राम खोरपा में रखा गया था। उक्त कार्यक्रम समिति के पदाधिकारियों का चयन भी उपस्थित लोगों के द्वारा सर्वसम्मति से ग्राम खोरपा में किया गया जिसमें रायपुर से गुरुजन व पदाधिकारी गणों की उपस्थिति रही । यह जानकारी पार्षद और समिति के मीडिया प्रभारी डोमन यादव ने दी।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सरंक्षक घनश्याम गुप्ता, गजेंद्र सिंह ठाकुर,धनंजय सारथी, सलाहकार प्रकाश निर्मलकर, अध्यक्ष शंकर लाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष किरण साहू, मीडिया प्रभारी डोमन यादव, संगठन मंत्री नरेन्द्र साहू, प्रचार मंत्री देवा सोनकर एवं अभनपुर ब्लॉक की गायन व झांकी मण्डली के पदाधिकारियों ,सदस्यों ,ग्राम खोरपा के सरपंच ,पंच,जनप्रतिनिधियों ,नागरिकों की भी विशेष रूप से उपस्थिति रही।
इसी क्रम में अभनपुर ब्लॉक स्तरीय समिति के पदाधिकारियों सरंक्षक थानु राम साहू, बेलर, अनिल साहू, भाठापारा चंदनपुर, संयोजक यशवंत साहू,भटगांव, नागेश्वर निर्मलकर, चंदनपुर, सलाहकार ऊधो राम साहू,बेलर पूना राम यादव, कन्हेरा, तुलेश विश्वकर्मा, भटगांव और अध्यक्ष खुमेंद्र चक्रधारी ,मुंडरा, उपाध्यक्ष, राहुल यादव, खोरपा सचिव दीपक साहू, आमनेर, सहसचिव नोमन यादव, खोरपा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार साहू,भुरकुनी उपकोषाध्यक्ष रिंकू तारक, आमनेर, मीडिया प्रभारी केशव यादव, बेलर, संगठन मंत्री टिकेश्वर यादव, लमकेनी, प्रचार मंत्री दिनेश निषाद, परसदा है कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर माताजी की आरती, पूजा पाठ से शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया एवं अभनपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान रायपुर जिले के गुरुजन व पदाधिकारी के द्वारा किया गया। साथ ही स्थानीय सरपंच, पंच,जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित सम्मानीय नागरिकों का भी स्वागत सम्मान किया गया, सभी को श्रीफल, गमछा ,प्रतीक चिन्ह रायपुर जिला समिति द्वारा प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्पूर्ण रूप से सफल बनाने में ग्राम खोरपा की पूरी झांकी मण्डली का विशेष सहयोग रहा। महानुभावों ,अतिथियों ,गुरुजनों,नागरिक गण एवं कार्यक्रम में आये हुए पूरी मंडलियों का रायपुर जिला अध्यक्ष शंकर लाल विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डोमन यादव ने किया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









