चुनाव पूर्व सर्वेक्षण :- जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) और हरियाणा विधानसभा चुनाव सितंबर और अक्टूबर में होगा। चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच राजनीतिक दलों ने प्रचार भी तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद इन दो राज्यों के चुनाव बीजेपी के लिए नाक की साख बन गया है। इसी बीच हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हुए प्री-पोल सर्वे में चौंकाने वाले नतीजों की भविष्यवाणी की गई है। इन दोनों राज्यों में बीजेपी को झटका लगते दिख रहा है। आंकड़े ने BJP के आला नेताओं के माथे पर पसीना ला दिया है। वहीं कांग्रेस के लिए खुशखबरी लाई है।
Jammu and Kashmir Mega Pre-Poll Survey:
Announcing our latest figures for #JammuAndKashmir, based on a thorough ground study carried out from August 2nd to August 28th.
▪️ INDIA: 51 – 56
▪️ BJP: 23 – 26
▪️ PDP: 04 – 08
▪️ Others: 03 – 07Sample… pic.twitter.com/ptUMDwggzj
— Lok Poll (@LokPoll) September 2, 2024

हरियाणा में 67,500 तो जम्मू कश्मीर में 22,500 का सैंपल साइज :-
लोकपोल ने हरियाणा के लिए किए गए अपने इस मेगा प्री-पोल सर्वे का सैंपल साइज 67,500 रखा था, जिसके आधार पर यह नतीजे आए हैं। वहीं जम्मू कश्मीर में 22,500 का सैंपल साइज रखा था।
टाइम्स नाऊ नवभारत के सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा की आशंका :-
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले टाइम्स नाऊ नवभारत और मैटराइज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर किए सर्वे में दावा किया था कि बीजेपी को 37-42 सीट मिल सकती है। वहीं इस सर्वे ने कांग्रेस को 33-38 सीट, जेजेपी को 3-8 सीट, और अन्य को 7 से 12 सीट मिलने का दावा किया था।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author








