Maalik :- एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है. दरअसल, टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स अब राजकुमार राव को एक मनोरंजक और गहन नए प्रोजेक्ट में पेश करने के लिए तैयार हैं.
बता दें कि कुमार तौरानी और जय शेखरमानी ने अपनी आगामी फिल्म मालिक (Maalik) की घोषणा की गई है. इस फिल्म में राजकुमार राव पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे. इस बात की जानकारी खुद राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर जारी करके फैंस को दिया है.
यह पहली बार होगा जब किसी एक्शन/थ्रिलर में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. इस दिलचस्प थ्रिलर और ड्रामा फिल्म का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसमें भारत के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जा रहा है. मालिक का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेखरमानी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया है.
https://www.instagram.com/p/C_Utl1EttZ2/html_source=ig_web_button_share_sheet
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm