नई दिल्ली :- भारत उन देशों में शामिल है, जहां सबसे अधिक सोने की खपत होती है। त्योहार से लेकर शादियों तक या किसी अन्य शुभ अवसर पर सोने की जमकर खरीदारी होती है। अगर आप सोने की ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं, तो ज्वैलर्स से जरूर ये सवाल पूछे।
22 और 24 कैरेट :-
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो 22 और 24 कैरेट सोने के बीच का अंतर समझें। 24 कैरेट सोने में किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती है। जबकि 22 कैरट में मिलावट होती है। बता दें कि गहने 22 कैरेट के ही बनते हैं।
सोने की प्योरिटी :-
सोने की प्योरिटी को लेकर हमेशा लोगों के मन में सवाल उठता रहता है। इसलिए जब भी सोने की ज्वैलरी खरीद रहे हैं, तो बीआईएस हॉलमार्क जरूर चेक करें। सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क का पहला चिन्ह BIS लोगो है। लोगो लोगो त्रिभुज के आकार में छपा होता है।
मेकिंग चार्ज :-
गोल्ड की ज्वैलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज का जरूर पता करें। हर गहने की कीमत में मेकिंग चार्ज जुड़ा होता है। आप ज्वैलर से मेकिंग चार्ज में डिस्काउंट मांग सकते हैं। क्योंकि जब आप गहने बचने जाएंगे, तो मेकिंग चार्ज की वैल्यू नहीं जोड़ी जाती है।
बायबैक पॉलिसी :-
कुछ ज्वैलर्स सोने के गहनों पर बायबैक पॉलिसी की पेशकश करते हैं, इससे एक तय कीमत पर गोल्ड बेच सकते हैं। सोने के गहने खरीदते समय हमेशा रसीद या बिल लें। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में बिल काम आएगा।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author






