नई दिल्ली :- मृत्यु एक ऐसा सत्य है, जिसे कोई भी नहीं टाल पाना साधारण मनुष्य के वश में नहीं है। वहीं, गरुड़ पुराण एक ऐसा पुराण है, जिसमें मृत्यु और उसके बाद ही अवस्था का वर्णन मिलता है। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्यों का भी जिक्र किया गया है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि व्यक्ति को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
न करें इन चीजों का सेवन :-
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात में दही खाने से मनुष्य की आयु कम होती है। अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए, तो रात में दही खाने से शरीर में कफ दोष तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण में सूखा मांस का सेवन करना भी शुभ नहीं माना गया।
ये है गलत आदत :-
कई लोगों की आदत होती है कि वह रात में देर तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो ये आदत खराब है ही, साथ ही इसे गरुड़ पुराण में भी सही नहीं माना गया। ऐसा करने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। इसलिए व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत बनानी चाहिए। इसके साथ ही सोते समय व्यक्ति को दिशा का भी ध्यान जरूर रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने से भी व्यक्ति की आयु में कमी आती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान :-
गरुड़ पुराण में माना गया है कि जो व्यक्ति श्मशान के धुएं के संपर्क में आता है, उसकी आयु भी कम हो जाती है। जिसका कारण यह है कि शमशान से निकलने वाले धुएं में बहुत से बैक्टीरिया और वायरस पाए जाते हैं। इसके साथ ही सुबह के समय अत्यधिक संभोग करने से भी व्यक्ति की आयु में कमी आती है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author









