भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय है। सावन 22 जुलाई 2024 से प्रारंभ होगा और 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इस साल सावन में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से 72 साल बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। इस साल सावन माह के पहले दिन प्रीति, आयुष्मान और सिद्धि योग बन रहे हैं। सावन की शुरुआत व समापन भी सोमवार के दिन से ही हो रहा है। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा करने के लिए खास है, इस महीने में कुछ राशियों पर भगवान शिव की असीम कृपा बरसने वाली है। जानें सावन महीने की भाग्यशाली राशियों के बारे में-
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता पहले से मजबूत होगा। भगवान शिव की आराधना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी-पेशा की स्थिति में पहले से सुधार संभव है।
2. सिंह राशि- सावन का महीना सिंह राशि वालों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घरेलू सुख बढ़ेगा। यात्रा लाभकारी सिद्ध होगा। पर्सनल व प्रोफेशनल रूप से आप उन्नति करेंगे। इस अवधि में आपको कोई सुख समाचार मिल सकता है।
3. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सावन का महीना खास है। भगवान शिव की कृपा से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। किसी प्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
4. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सावन का महीना सुखद रहने वाला है। आपने पहले जो प्लान बनाएं हैं उन्हें कार्यरूप देने का समय है। आर्थिक रूप से आप उन्नति करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।
About The Author






