राजस्थान :- राजस्थान में एक ट्रक ड्राइवर की बेटी मोना बुगालिया फर्जी आईबी ऑफिसर बनकर लोगों पर धौंस जमाती थी. यहीं नहीं, उसने फर्जीवाड़ा करके राजस्थान पुलिस एकडेमी में ट्रेनिंग भी ले ली. पिछले साल 29 सितंबर को जयपुर के शास्त्रीनगर थाने में फर्जीवाड़ा करने वाली मोना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, तभी से वह फरार चल रही है. फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद गुरुवार को शास्त्री नगर में मेजर शौतान सिंह कॉलोनी में मोना के किराए के कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से 7 लाख रुपए, तीन अलग-अलग वर्दी, आरपीए के इंटरनल एग्जाम के पेपर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए. डीसीपी (नार्थ) राशि डूडी डोगरा के मुताबिक, मोना बुगालिया उर्फ मूली नागौर में निम्बा के बास की रहने वाली है।
उसके पिता एक ट्रक ड्राइवर हैं. वह सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी, जब वह परीक्षा पास नहीं कर सकी तो 3 साल बाद जब रिजल्ट आया तो उसने सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने की सोशल मीडिया पर खबर फैला दी. इसके बाद रिश्तेदारों और गावं वालों ने उसे सब-इंस्पेक्टर के पद चयनित होने की बधाई भी दे दी.
इसके बाद वह फर्जी तरीके से राजस्थान पुलिस अकादमी RPA में सब इंस्पेक्टर SI बनकर ट्रेनिंग की. वह वर्दी में ज्यादातर समय आरपीए कैंपस में रहती थी. ट्रेनिंग करने वाले थानेदारों को वो पिछले बैच की अभ्यर्थी बताकर ट्रेनिंग कर रही थी. मोना को पता था कि एकडेमी में कई बैच के सब-इंस्पेक्टर ट्रेनिंग कर रहे थे. वह इस कंन्फयूजन का फायदा उठाती रही. एक बार ट्रेनिंग कर रहे SI ने मोना के बारे में पूछा तो उसने खुद को आईबी का सब इंस्पेक्टर बताया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









