वोडाफोन आइडिया Q4 परिणाम :- टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया यानी VI को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹7,674 करोड़ का घाटा हुआ है. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा ₹6,418 करोड़ था. यानी चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 19.56% बढ़ गया है. VI ने अपने चौथे तिमाही और वार्षिक परिणाम जारी किए . परिचालन से VI का समेकित राजस्व साल-दर-साल 0.71% बढ़ा. चौथी तिमाही में परिचालन से राजस्व ₹10,606 करोड़ रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में राजस्व ₹10,531 करोड़ था.
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का घाटा 6.6% बढ़ा :-
पूरे वित्त वर्ष 24 के लिए VI का समेकित घाटा 6.61% बढ़कर ₹31,238 करोड़ हो गया. FY23 में घाटा ₹29,301 करोड़ था.
वित्त वर्ष 2024 में राजस्व ₹42,651 करोड़ :-
जबकि VI का परिचालन से समेकित राजस्व FY24 में बढ़कर ₹42,651 करोड़ हो गया. FY23 में राजस्व ₹42,177 करोड़ था. यानी रेवेन्यू में 1.12% की बढ़ोतरी हुई है.
4G ग्राहकों की संख्या 12.63 करोड़ :-
कंपनी ने कहा कि उसके 4G ग्राहकों की संख्या लगातार 11वीं तिमाही में बढ़ी है. चौथी तिमाही के अंत में 4जी ग्राहकों की संख्या 12.63 करोड़ रही . पिछले साल की समान तिमाही में यह 12.26 करोड़ रुपये था. कंपनी का कुल ग्राहक आधार 21.26 करोड़ था. चौथी तिमाही में कुल डेटा ट्रैफ़िक में साल-दर-साल 4.3% की वृद्धि हुई.









