
खरसिया, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम जोबी मंडल के ग्राम बीज,गुरदा,डोमनारा, छोटे पंडरमूडा,फरकानारा,बर्रा,खम्हा र,केवाली,जोबी में सघन जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। साथ में विशेष रूप से भाजपा नेता महेश साहू, कमल गर्ग, रविंद्र गबेल उपस्थित रहे जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओ ग्रामीण जनों के द्वारा कर्मा डोल ताशे व पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया।
राधेश्याम राठिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा राष्ट्र सेवा, गरीबों की सेवा भाव से कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना, देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना,देश का परचम विश्व भर में लहराने हेतु कार्य कर रही है। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिले इस दिशा में कार्य कर रही है। देश की गरीब जनता के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना, आवास योजना,वैक्सीन,आयुष्मान भारत योजना, नल जल योजना, किसान सम्मान योजना, विश्वकर्मा योजना के लाभ को गिनाया और साथ ही प्रदेश की विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना के लाभ को बताते हुए कहा की इससे महिलाओं में आत्म विश्वास संचार और उत्थान हुआ है। और भी विभिन्न योजनाओं का संचालन केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार कर रही है और गरीबों को इसका सीधा लाभ भी मिल रहा है। गरीबों के हित के लिए और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है, राधे श्याम राठिया ने सभी लोगों से इस बार फिर मोदी सरकार,अबकी बार 400 पार का नारा लगवाया।
आज के कार्यक्रम में जोबी मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया महामंत्री द्वय भूपेंद्र वर्मा,परखीत डनसेना,ओमप्रकाश डनसेना, बीडीसी प्रीतम राठिया, कौशल गबेल,छोटू गबेल,जयप्रकाश डनसेना, विद्यानंद पटेल,गिरधारी गबेल,रविंद्र गबेल, सोनू वैष्णव,सुखलाल डनसेना, युवा मोर्चा दिनेश पटेल, दिनेश डनसेना,नील राठिया, यशवंत डनसेना,अमित राठिया,संतोष राठिया,आत्माराम राठिया, नवल राठिया,दिलेश्वर राठिया,वीरेंद्र राठिया,नरोत्तम राठिया, शोभाराम राठिया,जोबी सरपंच अनसुइया राठिया, प्रेम गबेल,पुरुषोत्तम राठिया, अनिल महंत,अखिलेश्वर महंत,राजकुमार राठिया, संतोष राठौर,दिनेश नायडू अमित साहू,सौरभ अग्रवाल,मोहन गबेल,नूतन पटेल आदि सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता गण व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।