यूपी :- अगर कोई मन में ठान ले तो कुछ भी कर गुजरना उसके लिए मुश्किल नहीं होता है। फरीदपुर के गांव जेड़ में रहने वाले आठवीं पास टेलर साहिल अली पर यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है। साहिल ने अपने हाथों से मिनी इलेक्ट्रिक जीप बनाई है, जो एक बार चार्ज होने पर 120 किलोमीटर का सफर तय करती है। साहिल की उम्र 19 साल है। उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। वो अपने गांव में ही कपड़े की सिलाई की दुकान चलाता है। उसके पिता इंतजाम अली ई रिक्शा चलाते हैं। साहिल ने बताया कि पुलिस की जीप उसे बहुत आकर्षित करती है। उसे देखकर ही चार-पांच महीने पहले उसके मन में अपनी जीप बनाने की बात आई। मगर वह इसे पुलिस जीप से छोटा बनाना चाहता था। जब उसने अपने पिता से इस बारे में बात की तो उन्होंने मना कर दिया। मगर, वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और इसे बनाने के लिए सामान लाना शुरू कर दिया। इसके बाद पिता ने भी उसे हिम्मत दी और फिर वह पूरी लगन से इसमें जुट गया।
About The Author


 
 
 
 
 





