अंबिकापुर। भालू के हमले से हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दरअसल गश्त के बाद देर रात बुलेट से थाना लौट रहे प्रधान आरक्षक पर एक भालू ने हमला कर दिया। रास्ते में पुलिसकर्मी लघुशंका करने रुका था। अपनी जान बचाने पुलिसकर्मी ने भालू से करीब 5 मिनट तक संघर्ष किया। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरडीह NH 130 के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक गश्त के बाद बुलेट से वापस लौट रहे प्रधान आरक्षक रवीश लकड़ा पर भालू ने हमला किया। जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल यूरिन करने के लिए रुका था, तभी भालू ने हमला कर दिया। भालू से संघर्ष कर भाग कर गंभीर अवस्था में खुद अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
About The Author






