दिवाली बाद बुध 27 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे, अभी बुध वृश्चिक राशि में चल रहे हैं, दिवाली बाद यह परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है। इसी तरह सूर्य भी दिवाली बाद राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य राशि परिवर्तन 17 नवंबर को हो जाएगा। 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद महीने के मध्य में 17 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार साथ मिल जाएंगे और इन दोनों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह योग बहुत खास होती है और कई राशियों के लिए लाभ देने वाला होता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है और सूर्य अगर आपकी कुंडली में सही जगह पर बैठें हो, तो आपको चमकने से कोई रोक नहीं सकता है।आइए जानें इससे किन राशियों को लाभ होगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के यह राजयोग शुभ रहेगा। अगर काफी समय से धन और नौकरी को लेकर परेशान हैं, तो इस राजयोग के बाद दोनों सपने पूरे होंगे। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
नवंबर मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा समय होगा। इस राशि के लोगों को धन लाभी की स्थिति तो बन ही रही है, साथ ही अचानक से धन भी मिल सकता है। इसलिए यह योग आपके जीवन में नए उमंग लाएगा।
धनु राशि के लोगों को नवंबर में अच्छा समय मिलेगा। इस राशि के लोगों को यह राजयोग आपको नौकरी में लाभ दिलाएगा। आपका करियर सूर्य के समान चमकेगा और आप उन्नति करेंगे, इसका लाभ आपको भविष्य में भी मिलेगा। आपके लिए इस योग में बुध के लाभ भी मिलेंगे और सूर्य भी आपके काम के समान अवसर दिलाएगा,
About The Author






