छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनेक जगहों में ईडी परिवर्तन निदेशालय कार्यवाही कर रही है ।इसी कड़ी में आज तड़के सुबह 5 बजे ई डी की टीम गोबरा नवापारा के कुछ राइस मिलरो के घर पहुंची जहां पर ईडी की टीम पहुंचकर लेनदेन संबंधी कागजातों की छानबीन कर रही है। इस संबंध में अमनपथ संवाददाता कृष्णा मेश्राम द्वारा ईडी की टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फिलहाल कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया गया है।यह भी जानकारी मिली है कि नवापारा में एक से अधिक स्थानों छापा पड़ा है वहीं दर्जन भर से अधिक अधिकारियों की टीम जांच मे जुटी हुई है। आपको बता दे की आज सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने प्रदेश के विभिन्न जगहों पर छापा मारा है। ईडी की टीम राइस मिलर्स या चावल व्यवसाय से जुड़े लोगों के घरों में छापे मारी है। छापे को लेकर विस्तृत और अधिकृत जानकारी नही मिल पाई है। ईडी की इस कार्रवाई को लेकर नगर में चर्चा का माहौल बना हुआ है वही सोशल मीडिया में भी लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं ईडी की कार्रवाई से कही भाजपा और कांग्रेस को कही नुकसान न हो जाए ये तो आने वाला समय ही बताएगा फिलहाल लोग इसे चुनावी सीजन की कार्यवाही मान रहे है।









