कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित फर्नीचर मार्केट पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की. ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं – मजबूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की.” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन के कुलियों से मुलाकात की थी. उस दौरान वह अपने सिर पर सामान लादे नजर आए थे.
दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की।
ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं – मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर!
काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की। pic.twitter.com/ceNGDWKTR8
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 28, 2023









