November 17, 2026

Blog

अमलेश्वर। राजनांदगांव। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विष्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उद्यानिकी एवं कृषि वानिकी विभाग के सहयोग से पं. के.एल.एस. उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, राजनांदगांव में “ऑयल पाम की खेती पर अल नीनो का प्रभाव एवं उसके शमन के उपाय” विषय पर एक दिवसीय तकनीकी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन विष्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर आर. आर. सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विष्वविद्यालय के अनुसंधान सेवा निदेशक डॉ. जितेंद्र सिंह, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. यू.बी. देशमुख तथा उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक श्री सुरेश कुमार ठाकुर का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् दृ भारतीय ऑयल पाम अनुसंधान संस्थान (प्प्व्च्त्), पेदावेगी, आंध्र प्रदेश से पधारे वैज्ञानिक डॉ. जी. रविचंद्रन, डॉ. एम. वी. प्रसाद (प्रमुख वैज्ञानिक) एवं डॉ. के. मनोरमा ने विषय विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता की। विशेषज्ञों ने गुणवत्तायुक्त ऑयल पाम रोपण सामग्री के उत्पादन, वैज्ञानिक खेती की उन्नत तकनीकों, अनुशंसित कृषि कार्यमालाओं तथा अल नीनो के कारण ऑयल पाम उत्पादन पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। साथ ही, जलवायु परिवर्तन एवं प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के प्रभाव को कम करने के लिए प्रभावी शमन उपायों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अर्जुदा, जिला बालोद के प्रक्षेत्र का भ्रमण भी किया गया।

error: Content is protected !!