November 14, 2026

Blog

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बाइक ठीक से चलाने की समझाइश देना एक युवक को भारी पड़ गया। इस बात से नाराज बाइक सवार दो युवकों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर उनमें से एक ने चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद

दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के चौरसिया कॉलोनी स्थित मानसपुरम रोड का है। बताया जा रहा है कि शेख अयाज अपनी बाइक से मानसपुरम रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां से निकल रहे थे। आरोप है कि दोनों युवक गलत तरीके से बाइक चला रहे थे। उनकी लापरवाही को देखते हुए शेख अयाज ने उन्हें बाइक ठीक से चलाने की समझाइश दी।

बताया जा रहा है कि शेख अयाज की बात दोनों युवकों को नागवार गुजरी। उन्होंने अपनी बाइक रोकी और युवक के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों युवकों ने शेख अयाज के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान दोनों आरोपियों में से एक ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और शेख अयाज पर लगातार वार करने लगा। अचानक हुए इस हमले से युवक संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। चाकू के वार से वह लहूलुहान हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। मामूली बात पर इस तरह चाकू से हमला किए जाने की घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि बाइक ठीक से चलाने की सामान्य समझाइश पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

स्थानीय क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बताया गया है कि दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में चाकूबाजी की एक घटना हुई थी। अब एक बार फिर दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला किए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामूली विवादों में चाकू निकालकर हमला करने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस चाकूबाजी करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात के बाद फरार हुए युवकों की पहचान और उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घायल शेख अयाज का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है।

error: Content is protected !!