October 1, 2026

Blog

अमलेश्वर। दुर्ग। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे 6 अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान बुधवार को किया गया। यह सम्मान एवं विदाई समारोह कार्यक्रम रक्षित केंद्र दुर्ग के दधीचि प्रशिक्षण हाल में हुआ। सेवानिवृत होने वाले अधिकारी कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में लगभग 35 से 40 वर्षों की सेवा दी और इस दौरान अनुभव भी साझा किए गए। सभी सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों का पुष्प गुच्छ,शाल एवं स्मृति सिन्हा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रशासनिक भवन के दधीचि प्रशिक्षण हाल में पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे छह अधिकारी कर्मचारी निरीक्षक श्रीमती सावित्री धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, रामस्वरूप कुरेशिया, सहायक उप निरीक्षक मानसिंह सोनवानी, प्रधान आरक्षक राम लखन सिंह, आरक्षक पुसु राजपूत का विदाई सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!