बालोद :- बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदगांव जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध ने पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से परिजनों में मातम पसर गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले को जांच में लिया गया है। आपको बता दें कि ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 1.20 बजे सल्हाईटोला डौंडी रेलवे स्टेशन से रवाना होकर आगे भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ की ओर जा रही थी. इसी बीच डौंडी नगर के भंडारीपारा वार्ड 6 निवासी 70 वर्षीय पुरूषोत्तम करबगिया, जो डौंडी से आगे ग्राम छिंदगांव जाने वाली सड़क के पास रेलवे ट्रैक पर पहले से बैठे थे, ने चलती ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। . हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक की बेटी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक सुबह से ही रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गया था. जानकारों के मुताबिक मृतक के परिवार में एक बेटी और बहू है. कुछ माह पहले बेटे की भी मौत हो चुकी है। मृतक अपनी बहू और बेटी को डौंडी बाजार में सब्जी बेचने के काम में मदद करता था और हमेशा परेशान करता रहता था. डौंडी थाने को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई की गई।









