भारत के मिशन चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया टकटकी लगाए बैठी है। सभी 23 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं,जब चांद की सतह पर लैंडिग होग। पूर्व शेड्यूल के अनुसार 23 अगस्त की शाम का समय निर्धारित है। इसरो की पूरी टीम के साथ पूरा परिसर और देश उत्साहित है। इस बीच खुशखबर यह है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो)ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसके बाद से एक बार फिर मिशन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अभी तक सब ठीक चल रहा है और मिशन तय समय पर पूरा होने के संकेत हैं। इसरो की टीम के द्वारा सिस्टम की जांच नियमित की जा रही है। लैंडिग के पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। इधर महाराष्ट्र शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता आनंद दुबे ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुंबई के चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया।
About The Author






