रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के मौदहापारा में राजबंधा मैदान के पास बलवा होने की खबर है। यहां जमकर तलवार,चाकू, फरसे और डंडे चले हैं। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मौदहापारा थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के चलते बलवा होने की खबर है। बलवा में 2 युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कई लोग फरार हैं। पुलिस ने बलवा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर जाचं जारी है।





